- Hindi News
- अपनी अपेक्षाएं बच्चों पर थोपें अभिभावक : शालिनी
अपनी अपेक्षाएं बच्चों पर थोपें अभिभावक : शालिनी
श्रीमहेश एकेडमी के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों के बीच समा बांधा। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत, हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रमुख शालिनी गुप्ता ने अभिभावकों से अपने विचार अपेक्षाओं को बच्चों पर थोपने अच्छे मार्गदर्शक बनने की बात कही।
भाजपा नेता रमेश सिंह ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर गरीब असहाय लोगों को मदद करने की बात कही। जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को साक्षर बनाया जा सके। विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और दशम वर्ग के छात्रों को विदाई दी गई। स्वागत भाषण वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य सुनील कुमार सिन्हा ने प्रस्तुत किया। मौके पर समाजसेवी कामाख्या नारायण सिंह, गीता पांडेय, डा. आईसी दास, मुरली राम, पंकज कुमार आदर्श, ब्रह्मदेव प्रसाद, सिंजन प्रसाद बक्सी, अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं, शिक्षक अभिभावक मौजूद थे।