राजद दलित प्रकोष्ठ की बैठक
मरकच्चो . प्रखंडराजद दलित प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा राजद प्रदेश सचिव अशोक दास, बलदेव दास मौजूद थे। बैठक में आगामी 10 अक्टूबर को झुमरी तिलैया में आयोजित दलित प्रकोष्ठ के महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गत दिनों पूर्व राजद विधायक प्रतिनिधि संजय दास के साथ डोमचांच प्रखंड प्रमुख शालिनी गुप्ता द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर निंदा प्रस्ताव लिया गया। प्रकोष्ठ के लोगों ने संजय दास द्वारा किए गए मुकदमा को लेकर प्रमुख की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार दास संचालन बलदेव रविदास ने किया। मौके पर बबून रविदास, कुंती देवी, इंद्रदेव राम, उमेश दास, सुरेश दास, मुरारी राम, दामोदर दास, सुखदेव दास सहित कई दलित प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद थे।