पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 लोगों का अवैध कनेक्शन कटा

12 लोगों का अवैध कनेक्शन कटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर. बिजलीविभाग द्वारा अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने किया। इस दौरान चितरपुर और दुलमी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर 12 लोगों के घरों की अवैध बिजली काटी गई। इनपर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रजरप्पा थाना में आवेदन भी दिया गया। छापेमारी अभियान में जेई रामनंदन राम, शंकर प्रसाद, मोसाइदुल इस्लाम कमलेश कुमार पिंगले शामिल थे।