पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की छत से गिर पड़ी छात्रा परिजनों ग्रामीणों ने किया हंगामा

स्कूल की छत से गिर पड़ी छात्रा परिजनों-ग्रामीणों ने किया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुलमीप्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीरु में स्कूल की छत से गिरकर एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि स्कूल की कक्षा दो की छात्रा सीरु निवासी छोटी कुमारी पिता फेकन महतो स्कूल पहुंची। अपने कक्षा में किताब कॉपी रखने के बाद स्कूल परिसर में खेलने लगी।

उसने स्कूल की छत पर अन्य बच्चों को खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह भी छत चढ़ गई और खेलने लगी। इसी क्रम में वह छत से गिर गई। जिससे छात्रा को सिर, पैर और पेट में गंभीर रूप से चोट आई है। तत्काल इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी गई। जिसके बाद उसे रजरप्पा प्रोजेक्ट के सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अभिभावकोंने लगाया स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, किया विरोध

स्कूलकी छत से छात्रा के गिरने की घटना के बाद ग्रामीण और अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की छत पूरी तरह से खुली है। पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन को छत की सीढ़ी बंद करने की बात कही गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है।

स्कूल के शिक्षक जहां समय पर नहीं पहुंचते हैं वहीं बच्चे हर वक्त खेलते रहते हैं और बच्चों को किसी प्रकार का ध्यान नहीं रखा जाता है। जिसके कारण ही यह घटना हुई है। काफी देर हंगामा होने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमदादुल्लाह ने इलाज में होने वाले खर्च की जिम्मेवारी लेने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन बंद किया। साथ ही छत की सीढ़ी में जल्द गेट लगाने की भी बात विद्यालय प्रबंधन ने कही।

घटनाके वक्त कोई शिक्षक स्कूल में नहीं थे मौजूद, होगी कार्रवाई: डीईआे

घटनाबुधवार की सुबह करीब 10.15 की है, जिस वक्त स्कूल के सभी शिक्षकों को होना चाहिए। लेकिन विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित कोई भी शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं था। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में हर हाल में शिक्षकों को सुबह 09.30 बजे तक पहुंच जाना है। परंतु घटना सुबह 10.15 को हुई और शिक्षकों का नहीं पहुंचना दुभाग्यपूर्ण है, इसपर जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बच्चोंको किया गया था छत पर चढ़ने के लिए मना: प्रधानाध्यापक

वहींइस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमदादुल्लाह अंसारी ने कहा कि बच्चों को स्कूल की छत पर चढ़ने के लिए पूर्व में ही मना किया गया था। लेकिन मौका देखकर बच्चे छत पर चढ़कर खेलने लगते हैं। जिससे यह घटना घटी है। जल्द ही छत की सीढ़ी पर दरवाजा लगा दिया जाएगा।

घटना के बाद विरोध करते अभिभावक और ग्रामीण।

घायल छात्रा छोटी कुमारी।