- Hindi News
- विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण
भास्कर न्यूज | रामगढ़
विधानसभाचुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डीसी अबु इमरान के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीएलओ मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ डेविड बलिहार, जेएसएस मोहनलाल ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों ने रामगढ़, दुलमी चितरपुर प्रखंड के बीएलओ को चुनाव में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उनके अधिकार कर्तव्यों से अवगत कराते हुए बीडीओ ने बताया कि मतदान के दौरान उनकी भूमिका अहम होती है। वे अपनी जिम्मेवारी के प्रति हमेशा सचेत रहें। प्रशिक्षण में शामिल बीएलओ को सीओ डेविड बलिहार ने बूथ से संबंधित सामान्य व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से गुलाम साबिर, मो. इरशाद, मुकेश कुमार, सीताराम रविदास, सुरेश कुमार, ईश्वर दयाल, चिदानंद पांडेय, कुलदीप महतो, दुबेश्वर महतो, युगल महतो, रवींद्र सिंह सहित दर्जनों रामगढ़, दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड के बीएलओ मतदानकर्मी मौजूद थे।