दुलमी में 75 प्रतिशत हुआ मतदान
दुलमी | मंगलवारको दुलमी प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। प्रखंड के कुल 48 बूथों में कुल 75 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रखंड क्षेत्र कुल 43336 में से 32362 मतदान हुए। जिसमें महिलाओं ने 15264 और पुरुषों ने 17098 मतदान किए। मदगी में 121 बूथ संख्या में सबसे अधिक 86 प्रतिशत मतदान हुए। वहीं, काेरचे के 101 बूथ संख्या में सबसे कम 64 प्रतिशत मतदान हुए। प्रखंड के छह नक्सल प्रभावित बूथों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ।