पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजाबांध के बूथ नंबर 167 पर आधा घंटा विलंब से शुरू हुआ मतदान

राजाबांध के बूथ नंबर 167 पर आधा घंटा विलंब से शुरू हुआ मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा | रामगढ़विधानसभा क्षेत्र के गोला, चितरपुर और दुलमी प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चितरपुर बीडीओ विकास तिर्की और रजरप्पा थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। बीडीओ ने बताया, चितरपुर के राजाबांध स्थित बूथ नंबर 167 का इवीएम सुबह चालू नहीं हो रहा था। परंतु इसे कुछ ही देर में ठीक कर लिया गया। यहां मतदान करीब आधे घंटे विलंब से शुरु हुआ। इधर, चितरपुर बेसिक स्कूल के बूथ नंबर 182 में मो अलीजान के नाम से वोट देने जा रहे एक युवक को पोलिंग एजेंट के विरोध के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने धर दबोचा। बाद में उसे छोड़ दिया गया।