पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच बजे से ही पहुंचने लगे वोटर

पांच बजे से ही पहुंचने लगे वोटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुलमी | रामगढ़विधानसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड में सुबह पांच बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। सुबह सात बजे से मतदान कार्य 46 बूथों में शुरू हो गया। इस दौरान कई जगहों पर नोकझोंक की भी शिकायत मिली। जिसकी जांच के लिए रामगढ़ विधानसभा के चुनाव प्रेक्षक सामान्य अशोक कुमार महापात्रा चटाक क्लस्टर सह मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान के बाद केंद्र में भीड़ में खड़े लोगों को हटाया। साथ ही सुरक्षा अधिकारियों को मतदान केंद्र में मतदाताओं के अलावा लगी भीड़ को देखकर आगबबूला भी हो गए। उन्होंने मतदान केंद्र 105 रामवि चटाक में सुरक्षा पदाधिकारी हवलदार मोतिलाल बीएलओ कुंजलाल करमाली को भी फटकार लगाते हुए भीड़ नहीं लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के लिए रामगढ़ प्रेक्षक तुलेश्वर प्रसाद, डीआरडीए निर्देशक प्रदीप कुमार, बीडीओ दिलीप कुमार महतो भी पहुंचे। वही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी लंबी कतार भी देखी गई।