पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजरप्पा, चितरपुर, गोला और दुलमी क्षेत्र में बंपर मतदान

रजरप्पा, चितरपुर, गोला और दुलमी क्षेत्र में बंपर मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा | रामगढ़विधान सभा क्षेत्र के रजरप्पा, चितरपुर, गोला और दुलमी क्षेत्र में बंपर मतदान हुआ है। इस बार की मतदान में महिला मतदाताओं की अच्छी खासी भागीदारी रही। सुबह से ही मतदान का रफ्तार इन क्षेत्रों में तेज रहा। जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। चितरपुर बेसिक स्कूल में पांच केंद्र बनाए गए थे। यहां के बूथ संख्या 179 में सुबह सवा आठ बजे 754 वोटरों में से 89 लोगों ने वोट डाल चुके थे। जबकि इसी स्कूल के बूथ नंबर 179 में कुल 840 में 165 वोटरों वोट डाला, बूथ 180 में कुल 868 में से 82, बूथ 181 में कुल 890 में से 82 वोटरों ने वोट डाला। सुबह नौ बजकर 22 मिनट में चितरपुर मठवा स्कूल के बूथ नंबर 178 में कुल 1017 वोटरों में 194, बूथ नंबर 168 में कुल 985 में से 276 और बूथ नंबर 170 में कुल 1033 में से 287 वोटरों ने वोट डाल लिया था। इसी प्रकार, सांडी के बूथ नंबर 149 के कुल 470 में 210 और बूथ नंबर 148 में कुल 1029 में 199 लोेगों ने वोट किया। जबकि दोपहर एक बजते हीं उग्रवाद प्रभावित गोला प्रखंड के बंदा स्थित बूथ नंबर 200 में कुल 1123 वोटरों में 598 और कुष्टेगढ़ा के बूथ नंबर 206 में दिन के एक बजकर 25 मिनट में कुल 1069 वोटरों में से 636 वोटरों ने वोट डाल चुका था। इसी प्रकार दुलमी प्रखंड के पोटमदगा में दिन के दो बजे बूथ नंबर 115 में कुल वोटर 1023 में 750 वोटर वोट डाल चुके थे। इसी प्रकार चटाक के बूथ नंबर 105 में वोटिंग के अंतिम समय में 751 वोटरों ने वोट डाल दिया। जबकि यहां इस समय भी लंबी कतार लगी रही। यहां कुल 1073 वोटर हैं।