पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रत्याशी और आजसू छात्र संघ संयोजक में विवाद

कांग्रेस प्रत्याशी और आजसू छात्र संघ संयोजक में विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुलमी | उत्क्रमितउच्च विद्यालय सिकनी में मतदान केंद्र संख्या 129 में सोमवार मतदान के दौरान करीब दिन 11 बजे कांग्रेस और आजसू में भिड़त हो गई। जिससे कुछ देर तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। केंद्र में कांग्रेस के प्रत्याशी शहजादा अनवर पहुंचे। इस दौरान पार्टी के पोलिंग ऐजेंटों ने प्रत्याशी को केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत सुनाई। जिसकी पूछताछ प्रत्याशी वहां मौजूद मतदाताओं और बूथ पदाधिकारियों से करने लगे। अचानक इसी बीच शहजादा अनवर और आजसू छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राजीव जायसवाल के बीच तू तू मै मै शुरू हो गई और हल्की झड़प भी हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने बताया कि वह केंद्र में आजसू पार्टी द्वारा मतदान को प्रभावित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वह यहां पूछताछ करने के लिए पहुंचे हुए थे, लेकिन वहां मौजूद आजसू के राजीव जायसवाल ने आकर मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। वही आजसू के राजीव जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान कार्य को प्रभावित कर रहे थे। वह केंद्र में आकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे थे। जिसे रोकने की कोशिश की गई तो विवाद शुरु किया गया।

सूचना के बाद तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

विवाद होने की सूचना के बाद डीआरडीए निर्देशक प्रदीप कुमार के निर्देश पर सुरक्षा बल के साथ एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को वहां तैनात किया गया। जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। वही विवाद की जानकारी के बाद डीआरडीए निर्देशक ने भी मौके पर पहुंचकर मतदाताओं को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की।