पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ठंड से राहत के लिए मदद की उम्मीद

अब ठंड से राहत के लिए मदद की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंड से राहत की उम्मीद में बुजुर्ग।

भास्कर न्यूज | दुलमी

हरवर्ष की भाति इस वर्ष भी असहाय बुजुर्गों को उम्मीद थी कि ठंड शुरु होने के साथ ही जिला प्रशासन और निजी स्वयं सेवी संस्थानों समाजसेवियों द्वारा गर्म कपड़े का वितरण किया जाएगा। परंतु चुनाव होने के कारण तो जिला प्रशासन और ही स्वंयसेवी संस्थानों द्वारा गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है। जिससे असहाय बुजुर्ग ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर थे। लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि चुनाव समाप्त होने के साथ ही जिला प्रशासन और अन्य संस्थानों द्वारा गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाएगा।

मुश्किलमें हैं गरीब-वृद्ध

रामगढ़जिले में इस वर्ष ठंड से दो बुजुर्ग असहाय महिला की मौत हो चुकी है। दुलमी प्रखंड जमीरा गांव के वार्ड संख्या दस के ललकी देवी (80 वर्ष) पति लोचाराम महतो और मरचो देवी (75 वर्ष) पति स्व गिरजा महतो की 27 नवंबर को ठंड से मौत हो चुकी है।

जल्दही असहायों के बीच होगा गर्म वस्त्रों का वितरण : कुमकुम

जिलाकल्याण पदाधिकारी कुमकुम प्रसाद ने बताया कि चुनाव के कारण जिले में असहाय बुजुर्गों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण नहीं किया जा सका था। लेकिन अब चुनाव खत्म हो गया है। असहायों के बीच गर्म वस्त्र वितरण कर राहत कैंप चलाया जाएगा।