अलाव की व्यवस्था करने की मांग
ग्रामीणोंने शुक्रवार को बीडीओ दिलीप महतो को आवेदन देकर चौक अलाव की व्यवस्था की मांग की है। मांग करने वालों में सुधीर के अलावा दिलीप कुमार महतो, जीवन कुमार, उत्तम कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, विक्की कुमार, विनोद करमाली, विजय कुमार सहित कई शामिल है।
जल्दव्यवस्था का मिला आश्वासन : इसबाबत दुलमी बीडीओ दिलीप कुमार महतो ने जल्द क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। बीडीओ ने कहा कि चुनाव के कारण कुछ कार्य प्रभावित हुआ है। जल्द ही चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाएगी।