रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा
दुलमी | आजसूछात्र संघ दुलमी प्रखंड कमेटी द्वारा रविवार को चुनाव को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें दुलमी प्रखंड के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश ने दावा किया है कि जनता ने पुन: क्षेत्र में विकास के लिए आजसू का साथ दिया है। इस बार पार्टी रिकॉर्ड मतों से रामगढ़ विधानसभा में विजयी होगी। साथ ही क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के वादे को पूरा करेगी। मौके पर दिलीप कुमार महतो, सुमन महतो, जीवन कुमार, उत्तम कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, संदीप, विक्की, विनोद करमाली, विजय मौजूद थे।