ऑटो पलटा, महिला गंभीर रूप से घायल
गोलासिकिदरी मार्ग के ब्यांग तुंबाटांड़ के समीप बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे गोला की ओर से रही ऑटो (जेएच 01 5449) पलट गई। जिससे ऑटो में सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि उसके साथ तीन वर्षीय बच्चे को हल्की फुलकी चोटें आई है। महिला पोटमदगा के नेमधारी चौधरी की प|ी साजो देवी बताई जाती है। महिला के सर पर गंभीर चोट आई है। जबकि ऑटो चालक को मामूली चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ऑटो काफी तेजी से रही थी, इसी क्रम में अचानक अगला ब्रेक मारने के कारण गाड़ी पलट गई और दुर्घटना घटी। तत्काल ग्रामीणों ने मदद करते हुए महिला को गोला अस्पताल पहुंचाया।