- Hindi News
- चलंत कृषि विद्यालय में किसानों को मिली बेहतर खेती की जानकारी
चलंत कृषि विद्यालय में किसानों को मिली बेहतर खेती की जानकारी
दुलमी | किसानोंको बेहतर खेती करने और उन्नत फसल उपजाने के लिए छोटी छोटी जानकारी काफी मददगार हो सकती है। लेकिन इसके अभाव में किसान काफी मेहनत करने के बाद भी कम पैदावार होने के कारण परेशान हो जाते है। यह बाते शनिवार को होहद में लगे चलंत कृषि विद्यालय में कृषि विशेषज्ञ पॉलूश कंडुलना ने बताई। कई छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण कैंप में किसान गोष्ठी और चलचित्र के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ पॉलूश कंडुलना सहित प्रशिक्षक विनोद कुमार, निरंजन कुमार ने दी। प्रशिक्षण शिविर आत्मा रामगढ़ के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर होहद, भैपुर, ईचातु सहित कई गांवों में चलाई गई। प्रशिक्षण शिविर में प्रदीप महतो, हरेंद्र कुमार, भागीरथ कुमार, उत्तम कुमार, सिकंदर कुमार, सुभाषचंद्र कुमार, मुनेश्वर, सुलेंद्र, रमेश, नरेंद्र, अनिता देवी, सुनीता देवी सहित कई मौजूद थी।