लोकेश बने प्रखंड कृषि पदाधिकारी
दुलमी | प्रखंडकृषि पदाधिकारी प्राणेश कुमार के 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए। जिसके बाद से दुलमी प्रखंड के कृषि कार्याें में काफी परेशानी रही थी। जिसे देखते हुए दुलमी प्रखंड बीडीओ दिलीप कुमार महतो ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी की जिम्मेवारी जनसेवक लोकेश कुमार को सौंपी है। बीडीओ ने बताया कि लोकेश कुमार को वरियता के आधार पर कृषि पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनके द्वारा कृषि कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया है। वही लोकेश को जिम्मेवारी मिलने के बाद प्रखंड कर्मियों ने बधाई दी है।