झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
चितरपुर | झारखंडमुक्ति मोर्चा द्वारा शनिवार को दुलमी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व दुलमी प्रखंड प्रभारी शालिक अहमद ने किया। इस दौरान दुलमी सहित ईचातु, जामसिंघ, सिरू, पोटमदगा, होहद, सिकनी, बोंगासोरी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आगामी 9 फरवरी को दुलमी प्रखंड कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। मौके पर दुलमी प्रखंड प्रभारी ने कहा कि भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा आदिवासी मूलवासी एवं स्थानीय जनों का अस्तित्व को समाप्त कर देने की साजिश रच रही है। इसी के खिलाफ झामुमो आगामी 9 फरवरी को दुलमी प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी।
मौके पर अल्ताफ अंसारी, वाहिद अंसारी, मो. आलम, सेराज अंसारी सहित कई मौजूद थे।