शिक्षक का किया गया सम्मान
दुलमी . जनताउच्च विद्यालय होन्हे में शनिवार को शिक्षक सम्मान एवं विदाई समारोह हुआ। इसमें अंग्रेजी विषय के शिक्षक नारायण महतो संस्कृत विषय पढ़ाने वाले ब्रजमोहन महतो को विदाई दी गई। साथ ही बेहतर सेवाकाल के लिए सम्मानित भी किया। होन्हे पंचायत की मुखिया निशातुन निशा ने भी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजनंदन महतो, सचिव गंगाधर महतो, शिक्षक अयोध्या प्रसाद, मणिकलाल महतो, भेदव राम, दीपक जायसवाल, नवरतन कुमार, मोइन अंसारी, श्रीराम महतो सहित गजेंद्र चौधरी, नयूम अंसारी सहित कई मौजूद थे।
फोटो 08 सेवानिवृत शिक्षक को माल्यार्पण कर विदाई देते प्रधानाध्यापक अन्य।