पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी और डीडीसी ने दुलमी में की छापेमारी

डीसी और डीडीसी ने दुलमी में की छापेमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन चालक से पूछताछ करती डीडीसी।

भास्कर न्यूज | दुलमी

सोमवारको रामगढ़ उपायुक्त अबु इमरान और डीडीसी राजेश्वरी बी ने दुलमी में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दुलमी प्रखंड के ईचातु गांव के समीप खड़ी मारुति अल्टो केटेन कार को डीडीसी ने सीज कर लिया। उन्होंने बताया कि ईचातु गांव के समीप गाड़ी खड़ी थी। जिसमें जांच के दौरान चुनाव के पोलिंग एजेंट का डिटेल और वॉटर लिस्ट पाया गया है। वही गाड़ी मालिक मुर्रामकला निवासी कैलाश राणा के पास से पांच हजार नौ सौ रुपए पाए गए है। डीडीसी ने बताया कि कैलाश के कार में मिले पोलिंग एजेंट डिटेल और वॉटर लिस्ट मिलना संदेह पैदा करता है, जिसके कारण कार को सीज किया गया है। जबकि कैलाश से पूछताछ की जाएगी। वही, उकरीद में उपायुक्त के निर्देश पर कई दारु भट्ठा भी नष्ट किया गया।

दुकानऔर जनवितरण प्रणाली में हुई जांच

एकओर रामगढ़ उपायुक्त और दूसरी तरफ डीडीसी ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के कई राशन और जनवितरण प्रणाली दुकानों में छापेमारी किया। उपायुक्त ने जहां चामरोम के युगलकिशोर महतो के जनवितरण प्रणाली दुकान, दुलमी बाजार टांड़ चक्की मिल के राशन दुकान में छापामारी की। वही डीडीसी ने पोटमदगा के ठाकुरदास महतो के राशन दुकान हरहद के विद्यानंद सिंह के जनवितरण प्रणाली की जांच की।

डीडीसी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ पार्टियों द्वारा जनवितरण प्रणाली दुकान और राशन दुकानों के माध्यम से मतदान को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं के बीच पैसा का वितरण किया जा रहा है। जिसके आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया है।

प्रखंडकर्मियों को क्लस्टर में रहने का निर्देश

उपायुक्तने छापेमारी अभियान के बाद दुलमी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रखंड कर्मियों को दुलमी प्रखंड में रहकर प्रखंड के क्लस्टर में रहने का निर्देश भी दिया। वहीं काम के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने का भी अल्टीमेटम प्रखंड के बड़ा बाबू केशव प्रसाद को दिया।