सांडी ने 30 रन से जीता मुकाबला
दुलमी | सिकनीप्रीमियर लीग में गुरुवार को क्रिकेट का एक मुकाबला खेला गया। ंइसमें सांडी की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 110 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसका पीछा करने उतरी हेसापोड़ा की टीम निर्धारित ओवर से पूर्व ही अपने सभी विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। सांडी की टीम ने मुकाबले को 30 रनों से जीत लिया। मौके पर आयोजन समिति के उमाशंकर महतो, छोटेलाल महतो, अरविंद जायसवाल, अब्बूसम्मा अंसारी सहित कई मौजूद थे।