मनरेगा मजदूरी भुगतान पर उठा सवाल
उसरापंचायत सचिवालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ दिलीप कुमार महतो के समक्ष मनरेगा योजना के तहत चल रहे कूप कार्य में मजदूरी भुगतान में काफी देरी होने की बात कही। साथ ही इसपर सवाल उठाते हुए देरी का कारण बीडीओ से ग्रामीणों ने पूछा। जिसपर तत्काल बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी पंचायत के रोजगार सेवक लालमोहन से ली गई।
जिसपर बताया गया कि पंचायत के ज्यादातर जॉबकार्ड के एकाउंट आईसीआईसीआई बैंक रामगढ़ में खोला गया है, जिसमें मनरेगा भुगतान के लिए सभी प्रक्रिया कर बैंक को दे दिया जाता है। परंतु बैंक की लापरवाही के कारण समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं के लिए भी आवेदन दिया। शिविर में बीडीओ के मुखिया संजू चौधरी, बीपीओ लोकेश कुमार, जेई संजय कुमार पंचायत वार्ड प्रतिनिधि के अलावा प्रखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
बैंकके खिलाफ होगी कार्रवाई : बीडीओ
इसबाबत दुलमी बीडीओ दिलीप कुमार महतो ने कहा कि मनरेगा कार्य में किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। आईसीआईसीआई बैंक रामगढ़ के लापरवाही के कारण मनरेगा कर्मियों के मजदूरी भुगतान में देरी हो रही है, इसकी शिकायत पूर्व में भी मिली है। जिसकी जिसे लेकर बैंक के वरीय पदाधिकारियों और जोनल ऑफिस से शिकायत की जाएगी। साथ ही मनरेगा अधिनियम के तहत कार्य में देरी और लापरवाही मामले पर जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी।
नहींहै बरती गई है कोई लापरवाही : विपिन
इसबाबत आईसीआईसीआई बैंक के दुलमी प्रखंड क्षेत्रीय अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मनरेगा भुगतान में कोई लापरवाही बैंक द्वारा नहीं बरता गया है। साथ ही इसकी शिकायत भी अबतक नहीं हुई है। जानकारी मिलती है तो इसे दुरुस्त किया जाएगा।
जनता दरबार में मौजूद बीडीओ और अन्य।