- Hindi News
- झामुमो का 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य : किस्कु
झामुमो का 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य : किस्कु
चितरपुर | चितरपुरबाजारटांड़ के समीप गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु मौजूद थे। अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि चितरपुर, गोला और दुलमी प्रखंड में झामुमो 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी आज से शुरूआत कर दी गई है। तत्पश्चात चितरपुर, गोला और दुलमी के सदस्यता प्रभारी शालीक अहमद द्वारा सैकडों लोगों की सदस्यता रसीद काटी गई। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता लालू खान, नसीम अहमद कुरैशी सहित मो. अख्तर, रहमान खान, सिफत उल्लाह, अकबर अली, जकीउल्लाह, लाल मुहम्मद, अब्दुल जब्बार, मो. अब्दुल्लाह सहित कई मौजूद थे।