काली पूजा पर दुलमी में रंगारंग कार्यक्रम पर झूमे ग्रामीण
दुलमी| कालीपूजा के मौके पर मंगलवार को पुराना दुलमी गांव में रंगारंग आरकेस्ट्रा का आयोजन पूजा समिति ने किया। इसमें रांची से पहुंचे राजेश राज म्यूजिकल ग्रुप ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से जनता ने उन्हें समर्थन दिया है, वह क्षेत्र के विकास में हर संभव तत्पर रहेंगे। मौके पर आजसू नेता राजकिशोर महतो, पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार मेहता, उपमुखिया ठाकुरदास महतो, भोपाली, समिति अध्यक्ष उमेश प्रजापति, पवन रवि, यशवंत कुमार, धनीलाल कुमार, उमाचंद प्रजापति, सुमंत कुमार, अजय , गणेश, कपुर प्रजापति, पंकज, मनोज प्रजापति सहित कई मौजूद थे।
प्रेमरतन धन पायो... पर झूमे लोग
कार्यक्रममें गायक मजरुल खान, राजेश राज ने अपने मधुर संगीत से समा बांधा। वही डांसर सीमा ने जैसे ही सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान की संगीत प्रेम रतन धन पायो... पर अपनी नृत्य प्रस्तुत किया, सभी ग्रामीण झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम में सिमरन, सारिका, लक्की ने एक से बढ़कर एक संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर देर शाम तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संचालन एनाउंसर कैलाश शर्मा ने किया। वही विष्णु लोहार की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।