पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उकरीद धनबेड़वा में ट्रांसफार्मर लगा

उकरीद-धनबेड़वा में ट्रांसफार्मर लगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकरीद-धनबेड़वा में ट्रांसफार्मर लगा

चितरपुर | दुलमीप्रखंड के उकरीद में गुरुवार को एक सौ केबीए वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन आजसू जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा ब्रह्मदेव महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा नया ट्रांसफार्मर तार उपलब्ध कराया गया है। मौके पर नंदकिशोर राम दांगी, पिंटू कुमार, मनोज पासवान, डाॅ. राजेंद्र महतो, कैलाश कुमार दांगी, विट्टू शर्मा, राहुल कुमार महतो, रीझूनाथ महतो, अर्जुन महतो, सुधीर कुमार मंगलेश, दिलीप महतो, राजेश सिंह, नवल किशोर, शैलेंद्र ठाकुर, केदार पासवान, प्रदीप मुंडा सहित कई मौजूद थे। धनबेड़वा में भी 100 केबीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सचिव राजकुमार महतो ने फीता काटकर किया। मौके पर सुखेदव महतो, झमन महतो, मोहरलाल महतो, मेवालाल महतो, घनश्याम महतो, कैलाश महतो, राजेश महतो, कन्हाय महतो सहित कई मौजूद थे।