शराब बेचने और पीने पर लगी रोक
दुलमी | सिकनीदुर्गा पूजा कमेटी की बैठक सोमवार को मंदिर प्रांगण में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सिकनी गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तमी से विजयादशमी तक गांव में शराब सेवन बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। शराब बेचने या सेवन करने पर दंड भी निर्धारित किया गया है। जानकारी दी गई कि सप्तमी के मौके पर पूजा पंडाल का उद्घाटन रामगढ़ एसपी रंजीत प्रसाद संध्या चार बजे करेंगे। मौके पर राजीव जायसवाल, देवकुमार राम, समिति के मीडिया प्रभारी उमाशंकर महतो, अरविंद, लाकिशुन, मित्रलाल महतो, शिवचरण, जलेश्वर, गुड्डू, मोती साव, गौतम, अशोक टाइगर सहित कई मौजूद थे।