साइकिल खरीदने के लिए सीधे विद्यार्थियों के खाते में आई रािश
स्कूलीबच्चों के लिए खुशखबरी है। अब कल्याण विभाग सीधे विद्यार्थियों के खाते में साइकिल खरीदारी के लिए राशि भेजेगी। जिसकी शुरुआत कर दी गई है। जिसकी जानकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप ने गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय चटाक में आयोजित खेल सामग्री सह पोशाक वितरण काय्रक्रम के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में विभाग के माध्यम से सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया जाता था। जिसमें साइकिल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया गया। कल्याण विभाग द्वारा विद्यार्थियों के खाते में साइकिल खरीदारी के लिए तीन हजार रुपए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस राशि से विद्यार्थी अब खुद ही साइकिल की खरीदारी कर सकते है।
350विद्यार्थियों के खाते में आई साइकिल की राशि
प्रखंडकल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप ने बताया कि दुलमी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों के खाते में साइकिल खरीदारी के लिए राशि भेजा गया है। जिन्हें एक माह के अंदर साइकिल खरीदारी कर स्कूल में खरीदारी वाउचर जमा करने का भी निर्देश दिया गया है। प्रखंड में अबतक साइकिल खरीदारी करने के लिए कुल दस लाख पचास हजार रुपए दिए गए हैं।
आवासीयविद्यालय और आईटीआई कॉलेज का होगा निर्माण : जिप अध्यक्ष
उउविचटाक में आयोजित खेल सामग्री सह पोशाक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि बच्चों को सरकार द्वारा बेहतर पढ़ाई और खेल में प्रोत्साहित करने के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के माध्यम से प्रखंड में आवासीय विद्यालय और आईटीआई कॉलेज निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दुलमी प्रखंड के चटाक, होन्हे, कुल्ही, ब्यांग, कोरचे, ईचातु, पुतरीडीह, ब्यांग, चामरोम सहित अन्य विद्यालय के बच्चों के बीच कल्याण विभाग द्वारा कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल, फुटबॉल खेल सामग्री, लूडो, क्रिकेट खेल सामग्री सहित कई अन्य खेलों के सामग्रियों का वितरण जिप अध्यक्ष और प्रमुख सुरेंद्र करमाली द्वारा वितरण किया गया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने खरीदी गई साइकिल का भी प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों के बीच खेल समाग्री का वितरण करते जिप अध्यक्ष, प्रमुख और अन्य।