पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिला कार्यालय, घर में हो रहा है कार्य

नहीं मिला कार्यालय, घर में हो रहा है कार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबतक अधूरा पड़ा सोसो पंचायत सचिवालय।

भास्कर न्यूज | दुलमी

पंचायतचुनाव के चार साल बीत चुके है। परंतु अबतक जनप्रतिनिधियों को ऑफिस नहीं मिल पाया है। जिसके जनप्रतिनिधि अभी भी पंचायत कार्यालय घर में चल रहा है। जिससे जनप्रतिनिधियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यहां पहुंचने वाले ग्रामीणों की समस्या भी सही समय पर हल नहीं हो पा रही है।

पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही सभी पंचायतों में जनप्रतिनिधियों को ऑफिस उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य शुरु किया गया। परंतु चार वर्ष बीत चुके है, परंतु अबतक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। दुलमी प्रखंड क्षेत्र में दस पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन अबतक पूर्ण रुप से एक भी पंचायत सचिवालय पूर्ण नहीं हो सका है। प्रखंड के सीरू और ईचातु पंचायत को छोड़कर सिकनी, होन्हे, जमीरा, उसरा, पोटमदगा, कुल्ही, दुलमी, सोसो पंचायत में अबतक निजी घरों पर पंचायत दफ्तर बनाया गया है। जिसके लिए बाकायदा रूम रेंट भी दिया जाता है। साथ ही कार्यालय के लिए उपलब्ध कराए गए सामान भी जगह नहीं होने के कारण यहां वहां पड़े सड़ने की कगार पर गए है।

पार्षदने कहा, कार्यालय उपलब्ध नहीं होना निंदनीय

दुलमीप्रखंड पार्षद राजेंद्र महतो का कहना है कि पंचायत चुनाव के चार साल बीतने को है लेकिन अबतक दुलमी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया गया है। जो काफी निदंनीय है। कार्यालय के लिए बनाए जा रहे पंचायत सचिवालय पूर्ण को लेकर कई बार जिला की बैठक में बात उठाई गई। परंतु इसपर कोई भी पहल नहीं हुई।

जनप्रतिनिधियोंने कहा, होती है परेशानी

मुखियानंदू महतो, संजू चौधरी, मणिकलाल महतो, तिलकी देवी, सेवधर पहान, निशातुन निशा, चंदा देवी का कहना है कि पंचायत कार्यालय नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पहुंचने वाले ग्रामीणों को बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पाती है। वहीं यहां पहुंचने वाले पदाधिकारियों भी कार्य कर चले जाते है। जिससे ग्रामीणों की मुलाकात सरकारी पदाधिकारियों से नहीं हो पाती है और कार्य बाधित हो जाता है।