- Hindi News
- मार्च से पूर्व सभी योजनाओं का हो निष्पादन : बीडीओ
मार्च से पूर्व सभी योजनाओं का हो निष्पादन : बीडीओ
दुलमी | प्रखंडक्षेत्र में चल रहे सभी योजनाओं की निष्पादन मार्च माह तक पूर्ण करने का निर्देश दुलमी बीडीओ दिलीप कुमार महतो ने प्रखंड पदाधिकारियों और पंचायत कर्मियों को दिया है। बीडीओ ने इसे लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आदेश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी हाल में दस मार्च तक प्रखंड क्षेत्र में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर चल रहे सभी योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाए। मौके पर केशव प्रसाद, लोकेश कुमार, चितरंजन पटेल, युगेश कुमार, सभी पंचायत और रोजगार सेवक मौजूद थे।