पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुलमी : उउवि सिकनी में दसवीं के बच्चों को दी गई विदाई

दुलमी : उउवि सिकनी में दसवीं के बच्चों को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुलमी | उत्क्रमितउच्च विद्यालय सिकनी में मंगलवार को दशम् वर्ग के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षकों और प्रबंधन समिति द्वारा आशिर्वाद सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक बुद्धदेव मुंडा ने दशम् कक्षा की परीक्षा देने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ ही स्कूल से विदाई समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक ने बच्चों से कहा कि आगे चलकर अच्छे आचरण के साथ स्कूल का भी नाम रौशन करेंगे। विद्यालय के सभी बच्चों पढ़ाई के क्षेत्र में काफी होनहार है और स्कूल से 15 छात्राएं मैट्रिक की परीक्षाएं दे रही है। उम्मीद है कि बच्चे स्कूल का नाम रौशन करते हुए सत प्रतिशत रिजल्ट लाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वही स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को बुके और उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर शिक्षक सरिता कुमारी, नीरुबाला देवी, किरण कुमारी, मुश्ताक अहमद, जयनारायण सिंह सहित छात्राएं सुषमा, नगमा, आलौती, अनिता, इशरत, संजू, तुनी, करीना, सुमन, जूली, इनवा, तरन्नुम, नाजीया, इनवा,ललिता और प्रतिमा शामिल थीं।