मुकाबले में जीता बरियातू रांची
दुलमी | सिकनीप्रिमियर लीग में मंगलवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबला टुपकाडीह बोकारो और बरियातू रांची के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस हारकर बरियातू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसका हासिल करने उतरी टुपकाडीह की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर भी हासिल नहीं कर सकी और मुकाबले को बरियातू की टीम ने 17 रनों से जीत लिया। इससे पूर्व मुकाबले का उद्घाटन आजसू नेता बिहारी चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी अच्छे खिलाड़ियों को मौका दे रही है, खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अपने हुनर को प्रदर्शित कर सकते है। मौके पर उमाशंकर महतो, बिलास महतो, छोटेलाल महतो, अबुसम्मा अंसारी, अरविंद जायसवाल मौजूद थे।