समस्याओं का समाधान करेगी आजसू
दुलमी. आजसूने शनिवार को दुलमी प्रखंड के हरहद में जनसमस्या शिविर लगाया। जिसमें ग्रामीणों ने बिजली और सड़क की समस्या रखीं। आजसू जिला उपाध्यक्ष ने किसानों के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बोरवाटोला में जिला उपाध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड सचिव प्रकाश महली, राजेंद्र महतो, ठाकुरदास महतो, विनेश सिंह, नंदकिशोर बेदिया, अर्जुन बेदिया, मौजूद थे।