सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं ग्रामीण
बिजलीविभाग की आंख मिचौली से डुमरिया प्रखंड की जनता त्रस्त है। डुमरिया में सब स्टेशन बनने से लोगों में आस जगी थी कि अब बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां का बिजली सब स्टेशन भी अभिशप्त निकला। सब स्टेशन का संचालन सही ढंग से नहीं होने के कारण इसका खामियाजा साल भर उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है। अब विभाग द्वारा 24 घंटे में चार घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण संबंधित व्यापारियों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थी काफी परेशान हैं। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने वाली है। ऐसे विद्यार्थियों का काफी नुकसान होगा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों में काफी आक्रोश है। इसका समाधान जल्द नहीं निकला तो लोग सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं।
^हेड क्वार्टर से ही बिजली कटौती की जा रही है। जब तक कटौती बंद नहीं होगी बिजली की नियमित आपूर्ति संभव नहीं है। लोगों की भावनाओं को हम समझ रहे हैं लेकिन हम भी मजबूर हैं। ^ कुणालकिशोर, एसडीओ,बिजली बोर्ड।