वन विश्रामागार का होगा जीर्णोद्धार
डुमरिया| डुमरियाप्रखंड के डुमरिया गांव के अंतिम छोर पर बना वन विभाग का विश्रामागार जर्जर हो चुका है इसके जीर्णोद्धार के लिए वन विभाग के रेंजर समीर कुमार अधिकारी ने गुरुवार को अपने दलबल के साथ विश्रामागार की नापी की। समीर अधिकारी का कहना है कि वे विश्रामागार के जीर्णोद्धार की मांग विभाग से करेंगे। चारों ओर पेड़ों से घिरे डुमरिया की यह एक मात्र ऐसी जगह है जहां विभिन्न पार्टियों की बैठकों के अलावा अन्य सामाजिक कार्यक्रम होते हैं।
कई वर्षों से जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण डुमरिया का वन विश्रामागार खंडहर में तब्दील होते जा रहा है। ग्रामीण यहां नए भवन की मांग हमेशा से करते रहे हैं। पहले यहां पश्चिम बंगाल के विभिन्न कॉलेजों से विद्यार्थी प्रोजेक्ट बनाने के लिए आया करते थे, लेकिन जब यह वन विश्रामागार इस लायक नहीं रहा कि लोग यहां आकर ठहरने की हिम्मत करें