पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली से रोशन हुए दो गांव

बिजली से रोशन हुए दो गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरियाप्रखंड के धोलाबेड़ा तथा कोलाबाड़िया गांव में रविवार को बिजली ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। इसके साथ ही दोनों गांव रोशन हो गए। वहां पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा था। वहीं कोलाबाड़िया की ट्रांसफाॅर्मर एक साल से जला हुआ था। ग्रामीणों के अनुरोध पर झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने इन दोनों गांवों में नया ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था कराई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज मुर्मू, मिर्जा सोरेन, साधू सामाद, दुखू सामद, मेघराय हांसदा, सुनिल हांसदा, हाड़ीराम मुर्मू, रामचंद्र हेंब्रम, डोमान चंद्र हेंब्रम, शिमाल किस्कू थे