- Hindi News
- विलिवर्स चर्च ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
विलिवर्स चर्च ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
प्रखंडमें ठंड के प्रकोप से गरीबों को बचाने के लिए सोमवार को साउथ सुरदा स्थित विलिवर्स चर्च के रांची जोन के जोनल पास्टर सुरेश किस्कू एवं पास्टर साइमन द्वारा संयुक्त रूप से चर्च के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर 100 कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान मुसाबनी प्रखंड के सुरदा, तालाडीह, तांबाजुड़ी, डुमरिया प्रखंड के चिंगड़िया, छोटा बोतला, गुड़ाबांदा के महेशपुर, जामदा, ढांगा कमल, पंडूदा, राजनगर, दुबराजपुर, बुरूडीह, पोटका, दीघाचापड़ी, पोड़ोगोड़ा आदि गांव के दर्जनों ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर चर्च के पास्टर आइजेक मुर्मू, किशुन हांसदा, रतन मांझी, आशीष सोलोमन, गोपाल टुडू, रतन मांझी, सुपाई मुर्मू सहित फिलमन किस्कू, कारूचंद्र सोरेन, जेम्स कर्मकार, प्रसाद हांसदा, मंगल टुडू आदि उपस्थित थे।
गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते विलिवर्स चर्च के पास्टर