पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गापूजा से पहले भत्ता देने की मांग

दुर्गापूजा से पहले भत्ता देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरियाके वन विश्रामागार परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक उप प्रमुख गोपाल चंद्र नायक की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में वार्ड मेंबर अश्विनी त्रिपाठी पर मनरेगा योजना निरीक्षण के दौरान बिचौलियों द्वारा मारपीट की निंदा करते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग का निर्णय लिया गया। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ, सीओ समेत सभी महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों की पदस्थापना के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलन का निर्णय लिया। साथ ही पदाधिकारियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव बरतने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

उप प्रमुख गोपाल चंद्र नायक ने सभी प्रतिनिधियों से एकजुट होकर प्रशासनिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने की बात कहीं। बैठक में मुखिया और वार्ड सदस्यों को दुर्गापूजा से पहले भत्ता देने की मांग करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मुखिया सांखो मार्डी, उप मुखिया महावीर टुडू, वार्ड मेंबर नित्यानंद साव, अश्विनी त्रिपाठी, गौरांग पात्र, छिता सोरेन, मालती नायक, अनिता गोप, मंगल गिरी, नंदी पाड़ेया, हरकुलस तिउ, मिर्जा चरण हांसदा, मिथिला सिंह, बुधराम हांसदा, अक्षय महतो आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि