गबन की जांच की मांग
डुमरियाके पाथरसाई गांव के ग्रामीणों उपायुक्त से ग्राम कोष में जमा राशि की गबन मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पदाधिकारी, बिचौलिये स्वयंभू ग्राम प्रधान ने मिलकर ग्राम कोष के 1 लाख 5 हजार रूपए की राशि हड़प लिए। बताया कि पाथरसाई गांव में विगत 5 वर्षों से पदाधिकारियों की गलत नीति के कारण बिचौलियों द्वारा हर सरकारी योजनाओं में लूट की गई है। इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी से की गई थी, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के चयन में भी गड़बड़ी की गई।