खाना बनाने के क्रम में महिला जली, गंभीर
डुमरिया| डुमरियाप्रखंड के अस्ती निवासी राम पातर की प|ी प्रमिला पातर (40) रविवार देर रात खाना बनाने के क्रम में कपड़े में आग लग जाने के कारण पूरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक प्रमिला लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से उसे उपचार के लिए डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डा. विनय चौधरी ने बेहतर इलाज हेतु जमशेदपुर रेफर कर दिया। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडा, संजय सेन गुप्ता, सुशील बारिक आदि उसे देखने अस्पताल पहुंचे थे।