हाई स्कूल भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग
डुमरिया | रसिंहबहालगांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन 2008 से अधूरा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सांसद विद्युतवरण महतो विधायक मेनका सरदार से की। साथ ही दोनों को अधूरा भवन भी दिखाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसका निर्माण 2007-08 में 68 लाख की लागत से केसी यादव द्वारा किया जा रहा था। लेकिन उन्होंने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। इस कारण विद्यार्थियों को यहां पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। भवन निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। सांसद विद्युतवरण महताे ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। साथ ही भवन को पूरा करवाया जाएगा। मौके पर विशु माझी, दिलीप पंडा, बसंत मदीना, मृत्युंजय महतो, सुखेंदू, विकास पानी, नव कुमार साव, सुनील महतो, रामचन्द्र गोप आदि उपस्थित थे।