लकड़ी भगाने का आरोपी गिरफ्तार
डुमरिया| डुमरियाके खैरबनी से डुमरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी भूषण नायक को हिरासत में लिया है मंगलवार को पुलिस ने उसे बैंगलोर पुलिस को सौंप दिया
क्याहै मामला : घटनाके आरोपी भूषण नायक बेंगलुरू के ह्वाइट फील्ड में पेंटिंग का काम करता था पिछले रविवार को उसने शादी के नियत से त्रिपुरा की नाबालिग लड़की, जो बेंगलुरु में अपने फूफा के फ्लैट मे रहकर दसवीं की पढ़ाई करती थी को लेकर अपने गांव डुमरिया के खैरबनी गया। लड़की के परिजन ने उसे खोजते हुए उसके घर तक पहुंच गए इसके बाद डुमरिया पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया मंगलवार को बेंगलुरु पुलिस भी डुमरिया पंहुची और आरोपी और लड़की को अपने साथ ले गई बेंगलुरु के काडिगुड़ी थाना में इस संबंध मे अपहरण का मामला दर्ज किया गया है