घाटशिला में आज होगा कवि सम्मेलन
घाटशिला में आज होगा कवि सम्मेलन
घाटशिला| शुक्रवारको अभियान फॉर बेटर टूमॉरो की ओर से कवि सम्मेलन होटल मेरिडियन में शाम 5.30 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी अभियान के प्रो. मित्रेश्वर ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अभियान की ओर से कविता सम्मेलन किया जा रहा है
तोड़फोड़के आरोपी बेसरा बरी
घाटशिला| अपरमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा और आजसू के विधान सभा प्रभारी कान्हू सामंत, कुनू महाली, रामचन्द्र मुर्मू, रवि बेसरा,रामरंजन पानी,निर्मल महापात्रा सहित सात लोगो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। जानकारी हो कि इन नेताओं के खिलाफ डुमरिया प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी टीजे बारला ने मुसाबनी थाना में पारंपरिक हथियार से लैस होकर जान मारने की नियत से हमला करने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए 18 सितंबर 2003 को मामला दर्ज कराया था।