पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ेदा में अब बनेगा चुनावी बूथ

बाड़ेदा में अब बनेगा चुनावी बूथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरिया | मुसाबनीप्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बाड़ेदा के ग्रामीणों द्वारा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अनुमंडलाधिकारी गिरिजा शंकर प्रसाद, डीएसपी मुसाबनी वचनदेव कुजूर, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, प्रभारी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी विपिन कुमार दलबल के साथ सुदूर जंगल में बसे बाड़ेदा गांव पहुंचे अनुमंडलाधिकारी ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। एसडीओ ने ग्रामीणों से पूछा कि आपके आसपास के लोगों के लिए मतदान केन्द्र कहां होना चाहिए इस पर ग्रामीणों ने एकमत होकर कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ेदा में ही मतदान केन्द्र हो इससे गुंडरिया, कांकड़ा झरना, सारजमदा, सोरनडीह के अलावा आसपास के गांव के लोगों को भी आसानी होगी