बीडीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन
डुमरिया| डुमरियाप्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन प्रभारी बीडीओ मोजाहिद अंसारी को सौंपा। मांग पत्र में डुमरिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, समेकित बाल विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि का स्थाई पदस्थापना, डुमरिया में तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित पदाधिकारियों को चुनाव के पूर्व हटाने, बीपीएल में आने वाले भवनविहीन परिवार को इंदिरा आवास में पहली प्राथमिकता देने, जनप्रतिनिधियों का मानदेय भुगतान अविलंब करने आदि मांगे रखी गई हैं। मौके पर गोपाल नायक, मेघराय टुडू, अश्विनी त्रिपाठी, मधुसूदन बिरूआ, सहदेव मुर्मू आदि उपस्थित थे