डुमरिया बीडीओ ने संभाला पदभार
घाटशिला|घाटशिला प्रखंडकार्यालय में गुरुवार को डुमरिया के बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने योगदान दिया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ पूनम कुजूर से घाटशिला के प्रभारी बीडीओ का कार्यभार प्राप्त किया। जानकारी हो कि गत दिनों उपायुक्त डा. अमिताभ कौशल ने धालभूमगढ़ की बीडीओ पूनम कुजूर को घाटशिला बीडीओ का प्रभार डुमरिया के बीडीओ मृत्युंजय कुमार को सौंपने का आदेश जारी किया था।