फसल काटने के मामले में शिकायतवाद
घाटशिला| अपरमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में गुरुवार को डुमरिया थाना क्षेत्र के हाथीबारी गांव निवासी नलिनी कुमार पानी ने शुरू मुर्मू के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया है। शिकायतवाद में लिखा गया है कि खाता नं 85 प्लांट नं 633 634 कुल 0.15 डिसमिल जमीन में खेती की थी। जिसे शुरू मुर्मू ने काट लिया और जमीन भी नहीं छोड़ रहा है।