आंगनबाड़ी सेविका चयन का हुआ विरोध
गुड़ाबांदा| डुमरियाप्रखंड के कासमार में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मायारानी महतो द्वारा चयनित आंगनबाड़ी सेविका के विरोध मे गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है की उक्त सेविका का चयन ग्रामीणों की असहमति से नहीं किया गया है। ग्रामीण उक्त सेविका के चयन को रद्द कर नई सेविका के चयन की मांग कर रहे हैं मौके पर शेफाली महतो, पद्मावती महतो, अंजली महतो, मकरी महतो, सविता महतो, रसना पात्र, शोभाराम महतो, बहादुर महतो, विराम लोहार आदि उपस्थित थे