पूजा के दौरान बिजली कटौती रोकने की मांग
डुमरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोग
डुमरिया| डुमरियाथाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी विपिन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में दुर्गापूजा और बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की चर्चा की गई। पूजा के दौरान बिजली की कटौती बंद करने की मांग ग्रामीणों ने की। पूजा पंडालों में केवल भक्ति गीत बजाए जाने का निर्णय सभी पूजा कमेटियों ने लिया है। बड़ाबोतला मुख्य सड़क के गढ्ढों को भरने की मांग प्रशासन से की गई। विसर्जन को शांतिपूर्ण आयोजित करने पर सभी कमेटियों ने सहमति दी। मौके पर मानसिंह मुर्मू, तुलसी मुंडरी, गोपाल चंद्र नायक, डा. विनय तिवारी, कामेश्वर साव, भुवन चंद्र साव, निर्मल महापात्र, नुरुल अंसारी, मो. मुस्तफा अंसारी समेत डुमरिया, बड़ाबोतला, भालुकपतड़ा और कुमड़ाशोल पूजा कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं गालूडीह स्थित मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण में महुलिया पंचायत की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को मुखिया तिलका रानी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, पंचायत के विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर विजय कुमार मुंडा, प्रलव भगत, ओमियो गिरि, पार्वत सोरेन, दुली हांसदा, मणीवाला सिंह, मनीवाला गोप, ईरा मांझी आदि उपस्थित थे।