पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसरो के वैज्ञानिकों को दी गई बधाई

इसरो के वैज्ञानिकों को दी गई बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरिया | मंगलयानकी यात्रा की धमक डुमरिया प्रखंड तक पहुंची। कुमड़ाशोल गांव के सुभाषिनी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मंगलयान के सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के कक्षा में स्थापित होने पर इसरो के वैज्ञानिकों को अपना आदर्श मानते हुए बधाई दी। आचार्यों द्वारा विद्यार्थियों को इन वैज्ञानिकों को आदर्श के रूप में मानने के लिए कहा गया। मौके पर दीपक कुमार बेरा, मनोरंजन पति, जगबंधु पति, वन बिहारी गिरी, निर्मल महापात्र, सरोज पातर, विनोद कर, शिवशंकर पंडा आदि उपस्थित थे।