बसंत पंचमी पर डुमरिया को सड़क की सौगात
बसंत पंचमी पर शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो पोटका विधायक मेनका सरदार ने सड़क की सौगात दी। उन्होंने संयुक्त रूप से वारूनिया गांव से लुपुंगडीह ओड़िशा सीमा तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क वारूनिया गांव के होते हुए लुपुंगडीह ओड़िशा सीमा तक जाएगी। सांसद विद्युत वरण महतो का वारूनिया गांव में भव्य स्वागत किया गया। सांसद का स्वागत ढोल-नगाड़े के साथ किया गया। ऐसा पहली बार है कि डुमरिया प्रखंड में किसी शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए हैं।
ग्रामीण निर्माण कार्य पर रखें कड़ी नजर : मेनका सरदार
विधायकमेनका सरदार ने कहा कि ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य पर नजर रखें। योजना को सही तरीके से संचालित करवाना ग्रामीणों का दायित्व है। ग्रामीणों के सहयोग निगरानी से ही गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित किया जा सकता है। प्रदेश की सरकार का जोर विकास पर है। गांव का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।
ग्रामीणों से किया वादा निभाया : विद्युत
सांसदविद्युत वरण महतो ने कहा कि उन्होंने 30 नवंबर 2012 को ग्रामीणों से घाटी में सड़क निर्माण का वादा किया था। ग्रामीण इसे भूल गए हों, पर उन्हें वादा याद है। इस वादा को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, जो आज सफल हो गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि गांवों किसानों के विकास पर जोर दिया जाए। गांव खुशहाल होगा, तो राज्य में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि चाईबासा-हाता-मुसाबनी-डुमरिया-गुड़ाबांदा कोईमा होते हुए ओड़िशा जाने वाली सड़क को एनएच का दर्जा दिलाया गया। हालांकि पड़ोसी राज्य ओड़िशा उदासीन है।
येथे उपस्थित
मौकेपर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार पंडा, ग्राम प्रधान जवाहरलाल महतो, युवा अध्यक्ष सुशील बारिक, जिला परिषद सांतरी तापे, मुखिया सहदेव मुर्मू, बसंत मदीना, राम महतो, हिमांशु मिश्रा, कुश महतो, पूरण चंद्र महतो, वासुदेव महतो, अधीर गिरि, संजीत महापात्र, दिलीप महतो, सुखेन्दु विकास पानी, सुरेश महतो, सपना महतो, सुदिप्ता महतो सुभावली महतो आदि उपस्थित थे।
सड़क योजना का शिलान्यास करते सांसद पोटका विधायक।
सड़क की कुल लंबाई तीनकिलोमीटर
लागत2करोड़ 80 लाख रुपए
विभागग्रामीणविकास विभाग (राज्य संपोषित योजना)
कहांसे कहां तक वारूनियासे लुपुंगडीह
सड़ककी प्रकृति घाटीक्षेत्र में पीसीसी और अन्य स्थानों पर कालीकरण होगा
क्याहोगा लाभ सड़कबनने से ओड़िशा के गुरुमहषानी, जसीपुर, रायरंगपुर, करणजिया जाने में 40 किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी।