पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति अभियान का दिखने लगा असर

नशामुक्ति अभियान का दिखने लगा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा. जादूगोड़ाथाना क्षेत्र के डुंगरीडीह गांव के ग्रामीणों द्वारा चलाया गया नशा मुक्त अभियान का क्षेत्र में असर दिखने लगा है। घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह और डुमरिया क्षेत्र के ग्रामीण भी नशा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। शनिवार को डुंगरीडीह गांव में ग्राम प्रधान श्याम चरण सोरेन की अध्यक्षता में गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक में पोस्टर अभियान चलाने की बात कही गई। अब ग्रामीण गांव में दारू बेचने और पीने वालों पर जुर्माना लगाने का कार्य करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान श्याम दास सोरेन, पिथो माझी, सुदामा सिंह, प्रदीप हांसदा, सुखलाल सोरेन, बलराम टुडू, महेश्वर सरदार, सुखा मुर्मू, बुद्धेश्वर सरदार, प्रकार कुमार मांझी, आदि शामिल थे।